Marking and Measuring Tools in Hindi (ITI Fitter) – Names, Uses, Images & PDF

ITI के वर्कशॉप में काम करते समय सबसे पहले जरूरत होती है — सही नाप लेने और सही निशान लगाने की | जिन औजारों से धातु पर निशान लगाया जाता है उन्हें Marking Tools कहते हैं, और जिन औजारों से माप ली जाती है उन्हें Measuring Tools कहते हैं |

Marking and Measuring Tools are the foundation of any workshop job. Before cutting, filing, or drilling, a skilled fitter must first measure accurately and mark exact positions.

This post covers all major tools as per the NCVT ITI Fitter syllabus — with Hindi explanations, types, uses, and least count data.📥 Free PDF डाउनलोड करें

Marking and Measuring Tools ( चिन्हक और मापन औजार )

ITI Fitter ट्रेड के छात्रों के लिए वर्कशॉप प्रैक्टिकल और थ्योरी एग्जाम में Marking & Measuring Tools (मार्किंग और मापन औजार) सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस पेज पर आपको मिलेगा:

  • ✅ सभी टूल्स के हिंदी नाम + अंग्रेजी नाम
  • ✅ उच्च-गुणवत्ता वाले चित्र और लेबल्ड डायग्राम
  • ✅ प्रत्येक टूल का उपयोग, प्रकार और सावधानियां
  • ✅ NIMI पैटर्न के एग्जाम प्रश्न और उत्तर
  • ✅ फ्री प्रिंटेबल पीडीएफ डाउनलोड
workshop tools image including hammer chisel hacksaw file try square and measuring tools used in iti fitter trade (Marking and Measuring Tools)
Workshop Tools (ITI Fitter) – Hammer, Chisel, Hacksaw, File, Try Square & Measuring Tools with Uses

यह image ITI workshop में उपयोग होने वाले सभी मुख्य tools को दिखाती है जैसे hammer, hacksaw, file आदि।

ITI workshop tools list with names and uses in Hindi and English.

📥 Free PDF Download करें

PDF download करने के लिए Telegram, WhatsApp या Facebook page join करें

🔒 पहले Join करें

Table of Contents

Workshop में उपयोग होने वाले Marking and Measuring Tools

Marking and Measuring Tools वे औजार होते हैं जिनकी सहायता से Jobs या कार्यखंड पर निशान लगाया जाता है और नापा जाता है | जिन औजारों से निशान लगते हैं उन्हें Marking Tools कहते हैं तथा जिन औजारों से नापने का कार्य करते हैं उन्हें Measuring Tool कहते हैं |

ITI Fitter Workshop Tools – Complete List with Hindi Names

Tool NameHindi NameTypeUse
Steel Ruleस्टील रूलMeasuringLength / dimension measurement
Vernier Caliperवर्नियर कैलिपरMeasuringसटीक माप के लिए
Micrometerमाइक्रोमीटरMeasuringबहुत छोटी माप के लिए
Scriberखरोचनी / स्क्राइबरMarkingDrawing lines on metal surface
DividerविभाजकMarkingDrawing circles / arcs on metal
Outside Caliperबाहरी कैलीपरMeasuringMeasuring outer diameter
Inside Caliperआन्तरिक कैलीपरMeasuringMeasuring inner diameter
Jenny Caliperजैनी / औड लेग कैलीपरMarkingParallel lines; finding center of round job
Centre Punchकेंद्र पंचMarkingPermanent mark at 90° for drilling
Prick Punchप्रिक पंचMarkingLight marking at 30°/60°
Try SquareगुनियाMarkingChecking 90° squareness
Hammerहथौड़ीCuttingStriking — used with chisel & punch
ChiselछेनीCuttingChipping / cutting metal
Hand Hacksawहैण्ड हेक्साCuttingCutting metal sections
FileरेतीCuttingRemoving excess metal (finishing)
ViceवाइसHoldingजॉब पकड़ने का औजार
AnvilनिहाईHoldingधातु को आकार देने का आधार

Marking Tools vs Measuring Tools — क्या फर्क है?

बहुत से students इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं | नीचे दी गई table से यह अंतर स्पष्ट हो जाएगा:

Property / विशेषताMarking Tools (चिन्हक औजार)Measuring Tools (मापन औजार)
काम (Function)धातु पर निशान / रेखाएं लगानाधातु की लम्बाई, व्यास, कोण मापना
ExamplesScriber, Divider, Punch, Jenny CaliperSteel Rule, Caliper, Try Square, Micrometer
Instrument TypeDirect layout toolsDirect / Indirect measuring instruments
Accuracy NeededLayout accuracy (moderate)High precision — Least Count important
Used WithSteel Rule, Try Square (as reference)Used independently for measurement

मापन औजार (Measuring Tools) – नाम, उपयोग और प्रकार

Steel Rule ( स्टील रूल )– लंबाई मापने का औजार

steel rule measuring tool used for linear measurement in workshop
Steel Rule – लंबाई मापने के लिए उपयोग

स्टील रूल (Steel Rule) एक प्रत्यक्ष मापी यंत्र है जिसका उपयोग किसी कार्यखंड की लम्बाई, चौड़ाई और मोटाई मापने के लिए किया जाता है | यह वर्कशॉप में सबसे अधिक उपयोग होने वाला Measuring Tool है |

Steel Rule is a direct measuring instrument made of spring steel or stainless steel, graduated in both metric (mm) and imperial (inch) units. It is the most commonly used measuring tool in an ITI workshop.

इसपर इंच तथा सेंटीमीटर के निशान बने होते हैं | स्टील रूल स्प्रिंग स्टील या स्टेनलेस स्टील का बना होता है ( Steel rules are made of spring steel or stainless steel) | ये 150, 300, 600 तथा 1000 mm की लम्बाई में उपलब्ध होते हैं | स्टील रूल के माप की सूक्ष्मता ( Accuracy) 0.5 mm और 1/64 इंच  होता है | इसे इंजीनियरिंग रूल भी कहते है |

MaterialSpring Steel or Stainless Steel
Available Sizes150 mm, 300 mm, 600 mm, 1000 mm
Accuracy (Metric)0.5 mm ★ Exam
Accuracy (Imperial)1/64 inch ★ Exam
Other NamesEngineering Rule, Flat Rule
GraduationOne side: mm | Other side: inches
Steel rule free hand sketch showing parts used in workshop measuring tools
Steel Rule – Basic linear measuring tool used in fitting workshop

स्टील रूल के प्रकार ( Types of Steel Rule)

  1. Standard Steel Rule (Engineer Steel Rule) — सबसे अधिक उपयोग होने वाला
  2. Narrow Steel Rule — संकरी जगहों पर माप के लिए
  3. Short Steel Rule — छोटे आयामों के लिए
  4. Flexible Steel Rule — curved surfaces मापने के लिए

Exam Tip: Steel Rule की Least Count = 0.5 mm (Metric) और 1/64 inch (Imperial) — यह प्रश्न NCVT exam में अक्सर आता है |


वर्नियर कैलीपर (VERNIER CALIPER) – सटीक माप का यंत्र

vernier caliper measuring tool used in workshop for internal external and depth measurement in iti fitter
Vernier Caliper (वर्नियर कैलिपर) – Internal, External और Depth measurement के लिए उपयोग

वर्नियर कैलीपर एक परिशुद्ध मापक यंत्र (Precision Measuring Instrument) है जिसका उपयोग किसी जॉब की बाहरी लंबाई, आंतरिक व्यास, गहराई और स्टेप माप लेने के लिए किया जाता है।

यह स्टील रूल से अधिक सटीक माप देता है। वर्नियर कैलीपर की परिशुद्धता (Least Count) 0.02 mm होती है।

इसका आविष्कार फ्रांसीसी गणितज्ञ Pierre Vernier ने किया था, इसीलिए इसे वर्नियर कैलीपर कहते हैं।

वर्नियर कैलीपर के मुख्य भाग (Parts of Vernier Caliper)

  1. मुख्य स्केल (Main Scale) — मिलीमीटर में माप दर्शाता है
  2. वर्नियर स्केल (Vernier Scale) — दशमलव माप (0.02 mm तक) देता है
  3. बाहरी जबड़े (Outside Jaws) — बाहरी व्यास और लंबाई मापने के लिए
  4. आंतरिक जबड़े (Inside Jaws) — आंतरिक व्यास मापने के लिए
  5. डेप्थ रॉड (Depth Rod) — गहराई मापने के लिए
  6. लॉकिंग स्क्रू (Locking Screw) — माप को लॉक करने के लिए

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)

  1. Flat Edge Vernier Caliper — सामान्य माप के लिए
  2. Knife Edge Vernier Caliper — पतले खांचों की माप के लिए
  3. Gear Tooth Vernier Caliper — गियर के दांतों की माप के लिए
  4. Digital Vernier Caliper — डिजिटल डिस्प्ले वाला, सबसे आसान पढ़ने के लिए

वर्नियर कैलीपर का Least Count कैसे निकालें?

Least Count = 1 MSD − 1 VSD
सामान्य 50-Division वर्नियर कैलीपर में: Least Count = 1 mm − 0.98 mm = 0.02 mm

वर्नियर कैलीपर की सावधानियां (Precautions)

  • माप लेने के बाद उसे साफ कपड़े से पोंछकर रखें
  • जॉब पर जबड़े जोर से मत दबाएं — हल्के स्पर्श से माप लें
  • उपयोग के बाद लॉकिंग स्क्रू ढीला करके रखें
  • जमीन पर न गिराएं — इससे accuracy खराब होती है

माइक्रोमीटर (MICROMETER)– 0.01mm तक सटीक माप

micrometer screw gauge used for precise measurement of small thickness in workshop iti fitter
Micrometer (माइक्रोमीटर) – बहुत सटीक माप (0.01 mm) के लिए उपयोग

माइक्रोमीटर एक अत्यंत सूक्ष्म मापक यंत्र (High Precision Measuring Instrument) है जिसकी परिशुद्धता 0.01 mm तक होती है — यह वर्नियर कैलीपर से भी अधिक सटीक है।

इसे स्क्रू गेज (Screw Gauge) भी कहते हैं क्योंकि यह स्क्रू के सिद्धांत पर काम करता है।

जब स्पिंडल एक पूरा चक्कर (360°) घूमता है तो यह 0.5 mm आगे बढ़ता है। थिम्बल पर 50 भाग होते हैं, इसलिए एक भाग = 0.01 mm

माइक्रोमीटर के मुख्य भाग (Parts of Micrometer)

  1. फ्रेम (Frame) — U-आकार का, पूरे यंत्र को पकड़े रखता है
  2. एन्विल (Anvil) — स्थिर सिरा, जॉब यहां टिकता है
  3. स्पिंडल (Spindle) — घूमने वाला सिरा जो जॉब को दबाता है
  4. स्लीव / बैरल (Sleeve/Barrel) — मुख्य स्केल यहां होता है
  5. थिम्बल (Thimble) — घूमने वाला भाग जिस पर 50 भाग होते हैं
  6. रैचेट स्टॉप (Ratchet Stop) — नियत दबाव के बाद खुद रुक जाता है, accuracy बनाए रखता है
  7. लॉकिंग लीवर (Locking Lever) — माप को लॉक करता है

माइक्रोमीटर के प्रकार (Types of Micrometer)

  1. Outside Micrometer (बाहरी माइक्रोमीटर) — सबसे अधिक उपयोग, बाहरी माप के लिए
  2. Inside Micrometer (आंतरिक माइक्रोमीटर) — छिद्र और खांचे की आंतरिक माप के लिए
  3. Depth Micrometer (डेप्थ माइक्रोमीटर) — गहराई मापने के लिए
  4. Digital Micrometer — डिजिटल रीडिंग के लिए

माइक्रोमीटर का Least Count कैसे निकालें?

Least Count = Pitch ÷ थिम्बल के कुल भाग = 0.5 mm ÷ 50 = 0.01 mm

माइक्रोमीटर की सावधानियां (Precautions)

  • माप लेने से पहले Zero Error की जांच करें — यदि zero error हो तो उसे माप में जोड़ें या घटाएं
  • रैचेट स्टॉप का उपयोग करें — सीधे थिम्बल से दबाने पर गलत माप आएगी
  • उपयोग के बाद एन्विल और स्पिंडल के बीच थोड़ी दूरी छोड़ें — तापमान बदलने पर expansion से बचाव होगा
  • माइक्रोमीटर को कभी रेती (File) या चिपके जॉब पर न रगड़ें

CALIPERS ( कैलीपर )– अप्रत्यक्ष मापक यंत्र

कैलीपर एक अप्रत्यक्ष मापक यन्त्र (Indirect Measuring Instrument) है | इसका उपयोग ऐसे स्थानों पर माप लेने के लिए किया जाता है जहाँ Steel Rule से सीधे माप नहीं ली जा सकती — जैसे बाहरी व्यास या अंदरूनी व्यास |

Caliper is an indirect measuring instrument — it cannot display a reading directly. The dimension is set on the caliper legs, then measured against a Steel Rule. Essential for measuring curved, cylindrical, or inaccessible surfaces.

अर्थात कैलीपर ऐसे जगहों पर माप लेने हेतु प्रयोग किया जाता है जहाँ पर स्टील रूल के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से माप नही लिया जा सकता है | ऐसे जगहों पर कैलीपर से दूरी सेट कर लेते हैं और यही कैलीपर की दूरी स्केल पर रख कर माप लेते हैं |

Set of hand marking and measuring tools used in workshop practice and vocational training.
Inside and Outside Calipers used in the Fitter and Turner trades for precise measurements.

कैलीपर के प्रकार ( Types of Caliper )

कैलीपर का वर्गीकरण दो प्रकार ज्वाइन्ट तथा लेग के आधार पर किया जाता है |

ज्वाइन्ट के आधार पर कैलीपर के प्रकार –

  1. मजबूत ज्वाइन्ट कैलीपर ( Firm Joint Caliper ) — माप set होने पर अपने-आप नहीं हिलता
  2. स्प्रिंग ज्वाइन्ट कैलीपर ( Spring Joint Caliper ) — Adjusting nut से माप fine-tune होती है

लेग के आधार पर कैलीपर के प्रकार –

  1. आउटसाइड कैलीपर ( Outside Caliper ) — बाहरी व्यास मापना — legs curve outward
  2. इनसाइड कैलीपर ( Inside Caliper ) — अंदरूनी व्यास मापना — legs curve inward
Outside caliper sketch with labeled parts used to measure external dimensions
Outside Caliper – Used for measuring outer diameter of objects
Inside caliper labeled sketch used for measuring internal dimensions
Inside Caliper – Used to measure inner diameter

Exam Tip: Caliper को Indirect Measuring Instrument कहते हैं क्योंकि यह खुद माप नहीं बताता — माप Steel Rule से लेनी होती है |


जैनी कैलीपर ( JENNY CALIPERS )– Hermaphrodite Caliper

jenny caliper used for marking parallel line on metal surface in workshop iti fitter
Jenny Caliper (जैनी कैलिपर) – धातु की सतह पर किनारे के समानांतर रेखा खींचने के लिए उपयोग

जैनी कैलीपर (Jenny Caliper) एक विशेष Marking Tool है | इसका एक पैर नुकीला (Divider की तरह) होता है और दूसरा पैर अंदर की ओर मुड़ा (Caliper की तरह) होता है | यही इसे बाकी tools से अलग बनाता है |

Jenny Caliper (also called Odd Leg Caliper or Hermaphrodite Caliper) has one caliper leg and one divider leg — this unique combination makes it ideal for scribing lines parallel to an edge and locating the centre of round bars.

Available Sizes150 mm, 200 mm, 250 mm, 300 mm
Main Use 1Drawing lines parallel to an edge / किनारे के समानांतर रेखा
Main Use 2Finding centre of round bar / गोल छड़ का केंद्र ज्ञात करना

★ जैनी कैलीपर के अन्य नाम (Other Names) — NCVT Exam में अक्सर पूछे जाते हैं:

  1. Hermaphrodite Caliper (हर्माफ्रोडाइट कैलीपर)
  2. Odd Leg Caliper (औड लेग कैलीपर)
  3. Leg and Point Caliper (लेग एंड प्वाइंट कैलीपर)

Jenny caliper sketch showing odd leg caliper used for marking parallel lines
Jenny Caliper – Used for marking parallel lines from edge

Exam Tip:
“Jenny caliper ka dusra naam kya hai?” — Answer: Hermaphrodite Caliper / Odd Leg Caliper | NCVT Exam में बहुत बार पूछा जाता है |

🎯 इन Tools पर Online Test दें — अभी!

Marking, Measuring, Cutting और Holding Tools से NCVT Exam में प्रश्न आते हैं — अभी अभ्यास करें।

Online Mock Test →

मार्किंग औजार (Marking Tools) – नाम, उपयोग और प्रकार

SCRIBER ( खरोचनी )– धातु पर निशान लगाने का औजार

scriber tool used for marking lines on metal surface in workshop iti fitter
Scriber (स्क्राइबर) – धातु पर लाइन खींचने के लिए उपयोग

Scriber (खरोचनी) एक Marking Tool है जिसका उपयोग धातु की सतह पर पतली और स्पष्ट रेखाएं खींचने के लिए किया जाता है | यह Layout कार्य में सबसे पहले उपयोग होने वाला औजार है |

Scriber is a hardened, pointed tool used to draw thin, accurate lines on a metal workpiece before machining. It works like a pencil on metal — scratching a fine visible line on the surface. The pointed end is hardened for durability.

MaterialHigh Carbon Steel (Hardened & Tempered)
Point Angle12° to 15°
Used WithTry Square, Steel Rule, Surface Gauge
Body FinishKnurled — for firm grip
Other NameMarking Needle

खरोचनी के प्रकार ( Types of Scriber)

यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं –

  1. Straight Scriber ( सीधी खरोचक ) — flat surfaces पर सीधी lines के लिए
  2. Bent Scriber ( मुड़ी हुई खरोचक )— ऐसी surfaces पर जहाँ straight scriber पहुँच न सके
Scriber tool sketch showing pointed tip and handle used for marking metal surfaces
Scriber – Used for marking fine lines on metal surfaces in workshop

Exam Tip: Scriber का दूसरा नाम “Marking Needle” है | यह Hardened High Carbon Steel का बना होता है | Point angle: 12°–15°


DIVIDER ( विभाजक ) – वृत्त और चाप खींचने का औजार

Divider (विभाजक) एक Marking Tool है जिसका उपयोग धातु पर वृत्त (Circle) और चाप (Arc) खींचने, दूरियों को विभाजित करने और माप को एक जगह से दूसरी जगह transfer करने के लिए किया जाता है |

Divider is a V-shaped marking tool with two hardened pointed legs. Both legs are identical — pointed at the tip. It is always used together with a Steel Rule: first set the measurement on the Steel Rule, then use the divider to scribe circles or arcs.

विभाजक का आकार 50 mm से लेकर 200 mm तक होता है | इसकी नोंक और जोड़ की पिन के केंद्र की बीच दूरी से विभाजक का आकार बताया जाता है |

Available Sizes50 mm to 200 mm
MaterialHigh Carbon Steel (Tips Hardened)
Size MeasurementDistance from joint pin centre to tip
A precision compass and divider used for marking and measuring in engineering workshops.
Divider (डिवाइडर) – सर्कल और आर्क बनाने के लिए

विभाजक के प्रकार ( Types of Divider )

  1. Firm Joint Divider ( स्थिर जोड़ विभाजक ) — सेट करने के बाद माप स्थिर रहती है
  2. Spring Joint Divider ( स्प्रिंग जोड़ विभाजक ) — Adjusting screw से माप fine-tune होती है
Divider sketch showing parts used for marking circles and arcs
Divider – Used for marking circles and transferring measurements

Exam Tip: Divider हमेशा Steel Rule के साथ उपयोग होता है | पहले Steel Rule पर माप set करते हैं, फिर Divider से वृत्त या चाप खींचते हैं |


Marking Punch (चिन्हन पंच) – स्थाई निशान लगाने का औजार

Punch (पंच) एक Marking Tool है जिसका उपयोग Layout के बाद किसी निश्चित बिंदु पर स्थाई (Permanent) चिन्ह लगाने के लिए किया जाता है | यह High Carbon Steel का बना होता है |

Marking Punch is used to make permanent impressions on a metal surface — marking drill hole centres or reference points that must survive subsequent machining operations. Struck with a hammer.

Types of Marking Punch (चिन्हन पंच के प्रकार)

  1. CENTER PUNCH ( केंद्र पंच )
  2. PRICK PUNCH ( प्रिक पंच )

CENTER PUNCH ( केंद्र पंच ) : 

center punch tool used for marking drilling point on metal surface in workshop iti fitter
Center Punch (सेंटर पंच) – ड्रिलिंग से पहले केंद्र बिंदु बनाने के लिए उपयोग

सेंटर पंच के नोक का कोण 90° होता है | इसके द्वारा बनाया हुआ चिन्ह चौड़ा और अधिक गहरा नहीं होता है | इसका प्रयोग छिद्र की स्थिति स्पष्ट करने के लिए किया जाता है | चौड़ा पंच चिन्ह पर ड्रिल को शुरू करने के लिए ठीक ढंग से बैठाने में सहायक होता है |

Center punch labeled sketch used to mark drilling points
Center Punch – Used to create indentation before drilling

PRICK PUNCH ( प्रिक पंच )

prick punch tool used for fine marking on metal surface in workshop iti fitter
Prick Punch (प्रिक पंच) – हल्की और सटीक मार्किंग के लिए उपयोग

प्रिक पंच के नोक का कोण 30° अथवा 60° होता है |

30° वाले प्रिक पंच का प्रयोग विभाजक (DIVIDER) को ठीक स्थिति में करने के लिए हल्के पंच चिन्हन हेतु होता है | पंच चिन्ह में डिवाइडर की नोकदार पैर ठीक से बैठ जाती है |

60° वाले प्रिक पंच का प्रयोग विटनेस चिन्हों को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है |

Prick punch sketch used for light marking on metal surface
Prick Punch – Used for fine marking before center punching
PropertyCentre Punch (केंद्र पंच)Prick Punch (प्रिक पंच)
Point Angle90°30° or 60°
Mark SizeWide & shallow (for drill guidance)Small & sharp (for layout precision)
Main UseDrilling से पहले hole position mark करनाDivider को set करना, layout lines को permanent करना
Blow StrengthHeavier hammer blowLighter hammer blow
difference between center punch and prick punch with tip angle comparison 90 degree vs 30 degree
Center Punch vs Prick Punch – Tip Angle, Uses and Difference Explained

Exam Tip:
Centre Punch angle = 90° | Prick Punch angle = 30° या 60° — यह अंतर NCVT exam में अक्सर पूछा जाता है |


Cutting and Holding Tools (कटाई और पकड़ने के औजार)

HAMMERS (हथौड़ी) – प्रहार करने का हस्त औजार

Hand hammer used for marking and measuring in workshop training.
Ball Peen Hammer (हथौड़ा) – धातु पर प्रहार करने और टूल्स को चलाने के लिए उपयोग

हथौड़ी (Hammer) एक प्रकार का हस्त औजार (Hand Tool) होता है जिसका प्रयोग विभिन्न कार्यों में प्रहार (Striking) करने हेतु किया जाता है |

हथौड़ी के मुख्य भाग शीर्ष (Head) तथा हत्था (Handle) होते हैं | इसका हेड ड्राप फोर्जिंग कार्बन इस्पात से बनाया जाता है तथा हैंडल को मुख्यतः ऐसे लकड़ी से बनाया जाता है जो कम्पन को बर्दास्त कर सके |

Hammer is a hand tool used for striking operations — hitting chisels, centre punches, driving pins, and shaping metal. The head is made of drop-forged carbon steel. The handle is made of hardwood (hickory or ash) to absorb shock and vibration.

Head Material / हेड सामग्रीDrop Forged Carbon Steel — कार्बन इस्पात
Handle Material / हत्थाHardwood (Hickory / Ash) — कठोर लकड़ी
Most Used in Fitting ShopBall Peen Hammer (बाल पीन हैमर)
Weight Range / भार125 g to 1500 g (described by weight / भार से बताते हैं)
Parts / मुख्य भागHead (शीर्ष) + Handle (हत्था)
Ball peen hammer labeled sketch showing face, peen and handle
Ball Peen Hammer – Used for riveting and shaping metal –
1- Face, 2- Peen, 3-Cheek, 4- Eyehole

Hammer Head के मुख्य भाग चित्र के अनुसार निम्न हैं –

  1. फलक ( Face ) — Flat, hardened striking surface | समतल, कठोर प्रहार सतह
  2. पीन ( Peen ) — Opposite end of face | फलक का विपरीत सिरा — तीन प्रकार:
    • बाल पीन ( Ball Peen ) — गोलाकार — Fitting & Machinist shop में सबसे अधिक उपयोग
    • क्रॉस पीन ( Cross Peen ) — Wedge perpendicular to handle — handle के लंबवत
    • सीधा पीन ( Straight Peen ) — Wedge parallel to handle — handle के समानांतर
  3. चीक ( Cheek ) — Side portion of head | हेड का किनारा भाग
  4. नेत्र छिद्र ( Eyehole ) — Hole for fitting the handle | हत्था लगाने का छिद्र
Peen Type / पीन का प्रकारHindi Name / हिंदी नामUse / उपयोग
Ball Peenबाल पीन हैमरPeening rivets, marking — सबसे अधिक उपयोग
Cross Peenक्रॉस पीन हैमरForming grooves, stretching metal perpendicular to handle
Straight Peenसीधा पीन हैमरStretching metal parallel to handle

Exam Tip:
Fitter & Machinist shop mein Ball Peen Hammer sabse adhik use hota hai. | Hammer ko uske weight (भार) se describe kiya jaata hai — e.g. 500 gram hammer.
फिटर और मशीनिस्ट शॉप में Ball Peen Hammer सबसे अधिक उपयोग होता है। हथौड़ी को उसके भार (Weight) से बताते हैं — जैसे 500 ग्राम हथौड़ी।


CHISEL (छेनी) – धातु काटने का कर्तन औजार

इसे ठण्डी छेनी (Cold Chisel) के नाम से भी जाना जाता है | यह एक प्रकार का हाथ से प्रयोग किया जाने वाला कर्तन (cutting) औजार है जिसका प्रयोग धातु को छिलने (Chipping) या काटने में किया जाता है |

छेनी के मुख्यतः तीन अंग शीर्ष (Head), बॉडी (Body) और नोक (Point or Cutting Edge) होते हैं | यह उच्च कार्बन स्टील की बनी होती हैं |

Chisel (Cold Chisel) is a cutting hand tool used to cut, chip (chipping), or shape metal at room temperature. It is struck with a hammer. The cutting edge is hardened and tempered while the head is left soft to absorb hammer blows.

A close-up of a metal marking and measuring tool used in ITI vocational training workshops.
Cold Chisel (छेनी) – धातु को काटने के लिए उपयोग
Other Name / अन्य नामCold Chisel (कोल्ड छेनी)
Material / सामग्रीHigh Carbon Steel — उच्च कार्बन इस्पात
Parts / मुख्य भागHead (शीर्ष) + Body (बॉडी) + Cutting Edge (नोक/धार)
Head TreatmentLeft soft — to absorb hammer blows | नरम छोड़ते हैं
Cutting Edge TreatmentHardened & Tempered — कठोरीकृत और तड़ाईत
Point AngleDepends on material — soft metals: small angle | hard: large angle

छेनी का प्रकार (Types of Chisel)

  1. सपाट छेनी (Flat Chisel) — सबसे अधिक उपयोग – सपाट सतह छिलने के लिए
  2. आरपार कट छेनी (Cross Cut Chisel) — खांचे काटने के लिए
  3. अर्धगोलाकार नासिका छेनी (Half Round Nose Chisel) — तेल की नालियाँ बनाने के लिए
  4. हीरा नोक छेनी (Dimond Point Chisel) — कोनों और V-नालियों के लिए

छेनी का सही नोक/कर्तन कोण (Point Angle) — चिपिंग किये जाने वाले पदार्थ पर निर्भर करता है |

Cold chisel labeled sketch showing cutting edge and head
Cold Chisel – Used for cutting metal in workshop

⚠️ Exam Tip:
छेनी का Point Angle काटे जाने वाले पदार्थ पर निर्भर करता है। नर्म धातुओं के लिए छोटा कोण, कठोर धातुओं के लिए बड़ा कोण।


Hand Hacksaw (हैण्ड हेक्सा) – धातु काटने का औजार

हैण्ड हेक्सा (Hand Hacksaw) एक कर्तन औजार (Cutting Tool) है जिसका उपयोग धातु की छड़ (Rods), पाइप, प्लेट आदि को काटने के लिए किया जाता है। इसके दो मुख्य भाग हैं: हेक्सा फ्रेम और ब्लेड

Hand Hacksaw is a cutting tool used to cut rods, pipes, plates, and other metal sections. It has two main parts: Hacksaw Frame and Blade. The blade is held in tension by a wing nut.

हेक्सा फ्रेम के प्रकार (Types of Hacksaw Frames)

हेक्सा फ्रेम दो प्रकार के होते हैं –

  1. सॉलिड फ्रेम (Solid Frame)
    • इसपर किसी निश्चित मानक लम्बाई की ब्लेड ही फिट की जा सकती है | जैसे 300 और 250 mm |
  2. एडजस्टेबल फ्रेम (Adjustable Frame)
    • यह प्राय; अधिकतम उपयोग में आने वाला प्रकार है | काटते समय यह अधिक उन्नत प्रकार का पकड़ व नियंत्रण देता है |
A close-up of a hand saw and measuring tape on a workshop workbench for vocational training.
Hand Hacksaw (हैकसॉ) – धातु की कटाई के लिए उपयोग

हेक्सा फ्रेम के भाग (Parts of Hacksaw Frame)

  1. Handle (हैंडल)
  2. Frame (फ्रेम)
  3. Tubular Frame (ट्यूबलर फ्रेम)
  4. Retaining Pin (रिटेनिंग पिन)
  5. Fixed Blade Holder (स्थिर ब्लेड होल्डर)
  6. Adjustable Blade Holder (एडजस्टेबल ब्लेड होल्डर)
  7. Wing Nut (विंग नट) — ब्लेड कसने के लिए
Adjustable frame hacksaw sketch showing adjustable blade mechanism
Adjustable Hacksaw – Used for different blade sizes
1- handle, 2-Slide, 3-Adjustable Screw, 4-Pin, 5-Fix Blade Holder, 6-Adjustable Blade Holder, 7-Wing Nut

हेक्सा ब्लेड (Hacksaw Blade) – प्रकार और Pitch

Blade MaterialLow Alloy Steel or High Speed Steel (HSS)
Standard Length250 mm and 300 mm
Selection BasisThickness & hardness of material to be cut | कटाई के material की मोटाई और कठोरता
Solid frame hacksaw sketch showing blade and handle parts
Solid Frame Hacksaw – Used for cutting metal

हेक्सा ब्लेड के दांत (Teeth) तीन प्रकार के होते हैं जिनके पिच (Pitch) नीचे दिया गया है |

Blade Teeth Type / दांत का प्रकारPitch (दांतों की दूरी)Use For / उपयोग
Fine Pitch (बारीक दांत)0.8 mmThin sheets, hard metals, tubes | पतली शीट, कठोर धातु, पाइप
Medium Pitch (मध्यम दांत)1.0 mm & 1.4 mmGeneral purpose cutting | सामान्य कटाई
Coarse Pitch (मोटे दांत)1.8 mmSoft metals — aluminium, brass | नर्म धातु

💡 Rule of Thumb: At least 2–3 teeth must be in contact with the workpiece at all time while cutting. Use Fine Pitch for thin sections, Coarse Pitch for thick soft metals.
सामान्य नियम: कटाई के समय हमेशा 2–3 दांत workpiece के संपर्क में होने चाहिए। पतले sections के लिए Fine Pitch, मोटी नर्म धातु के लिए Coarse Pitch।

⚠️ Exam Tip:Blade material = Low Alloy Steel or HSS | Blade pitch selection depends on material thickness and hardness.

ब्लेड Material = Low Alloy Steel या High Speed Steel | Pitch का चयन कटाई जाने वाले material की मोटाई और कठोरता पर निर्भर करता है।


TRY SQUARE (गुनिया) – 90° कोण जांचने का यंत्र

गुनिया (Try Square) एक परिशुद्धतामापी यंत्र (Precision Instrument) है जिसका उपयोग सतहों की वर्गकारिता (Squareness) अर्थात 90° की जाँच के लिए किया जाता है। यह कठोरीकृत इस्पात का बना होता है। इसके दो भाग हैं: Stock (आधार) और Blade (ब्लेड)

Try Square is a precision measuring instrument used to check the squareness (90°) of a surface or edge. Made of hardened steel. Consists of two parts: Stock (thick base) and Blade (at exactly 90° to stock). Described by blade length

Marking and measuring tools used in workshop practice for ITI trades.
Try Square (ट्राय स्क्वायर) – 90° कोण जांचने के लिए उपयोग
Parts / भागStock (thick base) + Blade (at 90° to Stock)
Blade Sizes / ब्लेड की लंबाई100 mm, 150 mm, 200 mm
Accuracy / सूक्ष्मता0.002 mm per 10 mm length
Material / सामग्रीHardened Steel — कठोरीकृत इस्पात
Size DescriptionBy blade length | ब्लेड की लंबाई से बताते हैं
Try square sketch showing blade and stock used for angle checking
Try Square – Used to check 90 degree angle

गुनिया के उपयोग (Uses of Try Square)

  • 90° angle की जाँच करना — Checking squareness of a surface
  • समतलता की जाँच करना — Checking flatness of a surface
  • किनारे पर 90° पर रेखा खींचना — Scribing a line at 90° to an edge
  • कार्यखंड को समकोण पर set करना — Setting a workpiece at right angle (in vice)
/** Yellow */

💡 Exam Tip: Try Square Accuracy = 0.002 mm per 10 mm length | Described by blade length (100, 150, 200 mm) | Material: Hardened Steel.

💡 Exam Tip: गुनिया की सूक्ष्मता = 0.002 mm प्रति 10 mm लंबाई | इसे Blade की लंबाई (100, 150, 200 mm) से बताते हैं | Material: कठोरीकृत इस्पात।


FILE (रेती) – धातु हटाने का हैण्ड टूल

रेती (File) एक हैण्ड टूल है जिसकी सहायता से कार्यखंड की सतह से अतिरिक्त धातु हटाने और सतह को चिकना करने का काम किया जाता है। यह उच्च कार्बन स्टील (High Carbon Steel) की बनी होती है। रेती की लंबाई उसके Tip से Heel तक मापी जाती है (Tang को छोड़कर)।

File (Reti) is a hardened steel cutting tool with rows of teeth used to remove excess metal from a workpiece surface and give a smooth, accurate finish. Made of High Carbon Steel. Length is measured from Tip to Heel (excluding tang).

flat file tool used for smoothing and finishing metal surface in workshop
Flat File (फाइल) – सतह को चिकना करने के लिए उपयोग

रेती के कट के प्रकार (Types of Cut on File)

  1. सिंगल कट फाइल (Single Cut File) — smooth finish के लिए
  2. दोहरी कट फाइल (Double Cut File) — दो दिशाओं में — fast metal removal के लिए
  3. रेस्प कट फाइल (Rasp Cut File) — लकड़ी के लिए
  4. वक्राकार कट फाइल ( Curved Cut File) — Curved teeth | For Auto body work

किसी रेती की लम्बाई उसके टिप से हील के बीच की दूरी होती है |

File tool labeled sketch showing teeth and handle
Used for finishing and smoothing metal

रेती के ग्रेड (Grade of File) — Coarsest to Smoothest 

रेती विभिन्न प्रकार तथा ग्रेड मे उपलब्ध होता है और उनके अलग – अलग प्रयोग होते हैं |

Grade / ग्रेडHindi Name / हिंदी नामUse / उपयोग
Roughखुरदरी रेतीFast removal of large amounts of metal
Bastardबस्टर्ड रेतीGeneral workshop filing — most commonly used
Second Cutसेकेंड कट रेतीBetter finish after bastard filing
Smoothचिकनी रेतीFinishing operations | फिनिशिंग के लिए
Dead Smoothअति चिकनी रेतीFinal precision finishing | अंतिम सटीक फिनिशिंग

रेती के प्रकार — Cross Section के आधार पर (Types of File by Cross Section)

अनुप्रस्थ काट के आधार पर रेती निम्न प्रकार के होते हैं –

File Type / प्रकारHindi Name / हिंदी नामUse / उपयोग
Flat Fileसमतल रेतीFlat surfaces — सपाट सतहों के लिए
Hand Fileदस्ती रेतीFlat surfaces — one edge safe (no teeth)
Square Fileवर्ग रेतीSquare holes & slots | चौकोर खांचे
Round Fileगोल रेतीRound holes & curved surfaces | गोल छिद्र
Half Round Fileअर्ध गोल रेतीCurved & flat surfaces both | घुमावदार सतह
Triangular Fileत्रिभुजाकार रेतीV-grooves, angles | V-नालियाँ, कोण
Knife Edge Fileचाकूधार रेतीNarrow slots & sharp corners | संकरे खांचे

💡 Exam Tip: File length = Tip to Heel (Tang excluded). Most common workshop file = Bastard File. Material: High Carbon Steel.

ध्यान दें: रेती की लंबाई = Tip से Heel तक (Tang को छोड़कर)। सबसे अधिक उपयोग होने वाली = Bastard File। Material: High Carbon Steel।


VICE (वाइस) – जॉब पकड़ने का औजार

वाइस (Vice) एक होल्डिंग उपकरण है जिसका उपयोग Filing, Hacksawing, Drilling, Chipping आदि workshop operations के दौरान Job/Workpiece को मजबूती से पकड़ने के लिए किया जाता है। Job को दो Jaw (जबड़ों) के बीच पकड़ा जाता है — एक स्थिर और एक चलायमान।

Vice is a holding/clamping device used to grip a workpiece firmly in a fixed position while operations like filing, hacksawing, drilling, chipping, or hammering are performed. The job is gripped between two jaws — one fixed and one moveable.

bench vice used for holding workpiece firmly during fitting operations
Bench Vice (वाइस) – जॉब को मजबूती से पकड़ने के लिए उपयोग

वाइस के प्रकार ( Types of Vice )

  1. बेंच वाइस  (Bench Vice) – Bench पर fix (Fitting Shop में सबसे अधिक प्रयोग)
  2. मशीन वाइस (Machine Vice) – Drilling / Milling machine पर fix होता है
  3. पाइप वाइस (Pipe Vice) – Round Pipe को Hold करने के लिए
  4. टांग वाइस (Leg Vice) – Heavy Hammering operation के लिए
  5. दस्ती वाइस (Hand Vice) – छोटे जॉब को पकड़ने के लिए (हाथ से पकड़ कर काम करते है )
  6. पिन वाइस (Pin Vice) – बहुत छोटे और पतले जॉब के लिए
  7. टूल मेकर वाइस (Tool Maker Vice) – Precision work के लिए
  8. कारपेंटर वाइस (Carpenter Vice) – Woodwork के लिए
  9. C-Clamp Vice – Temporary Clamping of Workpiece
Bench vice labeled sketch showing jaws, spindle and handle
Bench Vice – Used to hold workpiece securely

Bench Vice के मुख्य भाग (Parts of Bench Vice)

  • Fixed Jaw (स्थिर जबड़ा)
  • Moveable Jaw (चलायमान जबड़ा)
  • Handle / Tommy Bar (हैंडल)
  • Lead Screw (लीड स्क्रू)
  • Jaw Plates (जॉ प्लेट)
  • Base / Body (आधार)

💡 Exam Tip: Fitter शॉप में Bench Vice सबसे अधिक उपयोग होता है। | वाइस की साइज उसके Jaw की चौड़ाई से बताते हैं — जैसे 100 mm Bench Vice।


ANVIL (निहाई) – धातु को आकार देने का आधार

निहाई (Anvil) धातु का एक भारी ब्लॉक है जिसकी ऊपरी सतह (Face) चपटी होती है। इसका उपयोग धातु को आकार देते समय उसे रखने और पीटने के आधार के रूप में किया जाता है। यह Forged or Cast Steel का बना होता है।

An Anvil is a large, heavy block with a flat top surface used as a base for hammering metal into shape. Made of Forged or Cast Steel. It absorbs the heavy hammer blows applied during forging and blacksmithing operations.

anvil tool used in workshop for metal shaping and forging
Anvil (निहाई) – धातु को आकार देने के लिए उपयोग

यह मुख्यतः पदार्थ को आकर देने हेतु हथौड़े के साथ प्रयोग किया जाता है | आगे की तरफ सींघ (Horn) के आकार का बना भाग किसी वक्राकार (Curved) कर्यखंड को पीटने हेतु प्रयोग होता है | अन्विल के ऊपर बने छिद्र चिजेल व पंच को रखने हेतु प्रयोग किये जाते हैं |

Anvil labeled sketch showing horn, face and base
Anvil – Used as support for forging operations
Material / सामग्रीForged Steel or Cast Steel — फोर्जड या कास्ट स्टील
Horn (सींघ) का उपयोगCurved workpieces ko shape dene ke liye | वक्र आकार देने के लिए
Hardy Hole ShapeSquare (चौकोर) — for Chisel & Hardy tools
Pritchel Hole ShapeRound (गोल) — for Hot punching
Used WithHammer (हथौड़ी) — for shaping and forging operations

💡 Exam Tip:Anvil material = Forged or Cast Steel | Horn is used for making curved workpieces | Hardy Hole = Square | Pritchel Hole = Round.

💡 महत्वपूर्ण:निहाई Material = Forged or Cast Steel | Horn (सींघ) का उपयोग वक्राकार कार्यखंड बनाने के लिए | Hardy Hole = चौकोर | Pritchel Hole = गोल।


Vernier Caliper vs Micrometer – अंतर और तुलना

difference between vernier caliper and micrometer comparison measuring tools workshop iti fitter
Vernier Caliper vs Micrometer – Difference, Accuracy and Uses Explained
विशेषतावर्नियर कैलीपरमाइक्रोमीटर
Least Count0.02 mm0.01 mm
परिशुद्धताअधिकसर्वाधिक
माप का प्रकारबाहरी, आंतरिक, गहराई, स्टेपमुख्यतः बाहरी व्यास
उपयोग में आसानीसरलथोड़ा अधिक कठिन
मूल्यकमअधिक

Exam Tip: Micrometer is more precise than Vernier Caliper (0.01 mm vs 0.02 mm). | Always check Zero Error before using a micrometer. | Micrometer is also called Screw Gauge.

Exam Tip: माइक्रोमीटर वर्नियर कैलीपर से अधिक सटीक है (0.01 mm बनाम 0.02 mm)। | माइक्रोमीटर उपयोग से पहले हमेशा Zero Error की जाँच करें। | माइक्रोमीटर को Screw Gauge भी कहते हैं।


Measuring Tools की Accuracy / Least Count

Steel Rule

स्टील रूल

0.5 mm
Metric

Steel Rule

स्टील रूल

1/64″
Imperial

Try Square

गुनिया

0.002 mm
/10 mm Metric

Vernier Caliper

वर्नियर कैलिपर

0.02 mm
Metric

Micrometer

माइक्रोमीटर

0.01 mm
Metric

Bevel Protractor

बेवल प्रोट्रैक्टर

5′
Angular
Measuring ToolHindi NameLeast Count / AccuracySystem
Steel Ruleस्टील रूल0.5 mm & 1/64 inchMetric + Imperial
Try Squareगुनिया0.002 mm per 10 mmMetric
Vernier Caliperवर्नियर कैलीपर0.02 mmMetric
Micrometerमाइक्रोमीटर0.01 mmMetric
Vernier Height Gaugeवर्नियर हाइट गेज0.02 mmMetric
Bevel Protractorबेवेल प्रोट्रेक्टर5 minutes (5′)Angular

Exam Tip: Accuracy order (lowest to highest precision): Steel Rule (0.5 mm) → Vernier Caliper (0.02 mm) → Micrometer (0.01 mm). Micrometer is most precise.

ध्यान दें: परिशुद्धता का क्रम (कम से अधिक सटीक): Steel Rule (0.5 mm) → Vernier Caliper (0.02 mm) → Micrometer (0.01 mm)। Micrometer सबसे अधिक सटीक है।


📥 Free PDF Download करें

PDF download करने के लिए Telegram, WhatsApp या Facebook page join करें

🔒 पहले Join करें

ITI Instructor Author

ITI Pathshala ✔ Verified Expert

Vocational Training Expert | ITI Instructor | Skill Development Educator

Experienced Vocational Training Instructor with 9+ years of teaching and 6+ years of industry experience in technical fields. Specialized in skill-based education, vocational training, and job-oriented career guidance aligned with global standards.

✔ 9+ Years Teaching Experience ✔ 6+ Years Industry Experience ✔ Skill India & ITI Training Expert


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Marking and Measuring Tools

आई टी आई के जॉब्स के इंटरव्यू हेतु यह प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण हैं –

Marking tools kya hote hain? (मार्किंग टूल्स क्या होते हैं?)

Marking Tools वे औजार होते हैं जिनका उपयोग धातु की सतह पर निशान (Lines, Points) लगाने के लिए किया जाता है | Workshop में मुख्य Marking Tools हैं: Scriber (खरोचनी), Divider (विभाजक), Jenny Caliper (जैनी कैलीपर), Centre Punch (केंद्र पंच), और Prick Punch (प्रिक पंच) |

Steel Rule ki accuracy (least count) kitni hoti hai?

Steel Rule की Accuracy (Least Count): Metric system में 0.5 mm और Imperial system में 1/64 inch होती है | Steel Rule Spring Steel या Stainless Steel का बना होता है और 150 mm से 1000 mm तक के sizes में मिलता है |

Jenny Caliper ka dusra naam kya hai?

Jenny Caliper को इन नामों से भी जाना जाता है: (1) Hermaphrodite Caliper, (2) Odd Leg Caliper, (3) Leg and Point Caliper | इसका उपयोग किनारे के समानांतर रेखा खींचने और गोल छड़ का केंद्र ज्ञात करने के लिए किया जाता है |

Centre Punch aur Prick Punch mein kya antar hai?

Centre Punch का point angle 90° होता है — यह drilling से पहले hole की position mark करने के लिए उपयोग होता है | Prick Punch का point angle 30° या 60° होता है — यह layout lines को permanent mark करने और Divider को set करने के लिए उपयोग होता है |

Scriber kis dhatu ka bana hota hai?

Scriber (खरोचनी) High Carbon Steel का बना होता है जिसे Hardened and Tempered किया जाता है | इसकी नोक का angle 12° से 15° होता है ताकि धातु पर पतली और स्पष्ट line खींची जा सके |

Try Square ki accuracy kitni hoti hai?

Try Square की Accuracy 0.002 mm प्रति 10 mm लम्बाई होती है | Try Square दो भागों से बना होता है: Stock (base) और Blade | इसे blade की लम्बाई (100 mm, 150 mm, 200 mm) से describe किया जाता है |

Marking aur Measuring tools mein kya fark hai?

Marking Tools का उपयोग धातु पर निशान/रेखाएं लगाने के लिए होता है — जैसे Scriber, Divider, Punch | Measuring Tools का उपयोग धातु की exact dimension (लम्बाई, व्यास, कोण) नापने के लिए होता है — जैसे Steel Rule, Caliper, Try Square |

Workshop mein sabse adhik use hone wala Measuring Tool kaun sa hai?

Workshop में सबसे अधिक उपयोग होने वाला Measuring Tool Steel Rule है | यह एक Direct Measuring Instrument है जो metric (mm/cm) और imperial (inches) दोनों units में graduated होता है |


Read Also:

  1. ITI क्या है (About ITI) और इसमें प्रवेश कैसे लेते है |
  2. ITI Trade Fitter के बारे में जाने ( Description, Qualification, admission and jobs) |
  3. ITI Trade Machinist के बारे में जाने ( Description, Qualification, admission and jobs) |
  4. CTI / CITS क्या है | कौन कर सकता है | कैसे कर सकते है | पूरी जानकारी |
  5. ITI Workshop Calculation & Science के अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन टेस्ट |
  6. ITI के पुराने प्रश्न पत्र | ITI Question Paper pdf |

🚀 ITI Pathshala से जुड़ें

🔥 15,000+ ITI Students Already Joined

Latest Job Updates, Mock Tests और Exam तैयारी के लिए अभी जुड़ें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *